इंदौर। रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां से ED ने जब्त किए 91 लाख रुपए।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गुरुवार को रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां की गई छापामार कार्रवाई में 91.21 लाख रुपए जब्त किए गए हैं। यह जानकारी ईडी ने शुक्रवार शाम ट्वीट करके दी। छह ठिकानों पर हुई कार्रवाई में इंदौर और मुंबई के ठिकाने शामिल हैं। यह कार्रवाई कारोबारी व अन्य पर पीएमएलए 2002 के तहत की गई है। आपको बता दें कि गुरुवार सुबह ईडी ने शहर के कारोबारी सुरेंद्र संघवी उनके बेटे प्रतीक संघवी और दीपक मद्दा के छापामार कार्रवाई की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *