बड़ी खबर :मध्य प्रदेश में फिर हुआ बड़ा हादसा – आप भी देखें वायरल वीडियो

प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर आ रही है। आंधी और बारिश की वजह से नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। इस नाव में बैठे एक ही परिवार के 6 लोग पानी में गिर गए। इनमें से 4 लोगों को मौके पर मौजूद नाविकों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो साल के मासूम दक्ष की डूबने से मौत हो गई। वहीं, परिवार का मुखिया लापता है। हादसा सोमवार शाम करीब 4.30 बजे कोटितीर्थ घाट पर हुआ। नर्मदा तट के किनारे बंधीं करीब एक दर्जन नावें भी डूब गईं।

 

जानकारी के मुताबिक, गुजरात पुलिस विभाग के एक अफसर कार्तिक बेलड़िया अपने परिवार के साथ तीन दिन पहले प्राइवेट वाहन से घूमने के लिए मध्यप्रदेश आए थे। परिवार गुजरात के भावनगर का रहने वाला है। ये लोग सबसे पहले इंदौर आए और फिर उज्जैन में महाकाल दर्शन करने गए। इसके बाद सोमवार को ओंकारेश्वर पहुंचे।

तेज आंधी-बारिश के कारण नाव का संतुलन बिगड़ा:-ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर सभी लोग शाम करीब 4.30 बजे नर्मदा नदी में नौका विहार करने लगे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया। परिवार के लोगों को रेस्क्यू किया गया। दो साल के बेटे दक्ष को लेकर परिजन ओंकारेश्वर शासकीय अस्पताल पहुंचे। यहां डॉ. रवि वर्मा ने दक्ष को मृत घोषित कर दिया।

घटना का वीडियो सामने आया:-इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कुछ लोग नदी में छटपटा रहे हैं। वह बचाने की गुहार लगा रहे हैं। पास ही नाव भी पलटी दिख रही है। इसके बाद मौके पर मौजूद नाविकों ने नदी में छलांग लगा दी।

ड्राइवर ने बताया- गुजरात के भावनगर के रहने वाले हैं श्रद्धालु:-गुजरात से इस परिवार को लेकर आए वाहन चालक सुखा भाई ने बताया कि सभी श्रद्धालु भावनगर के रहने वाले हैं। गुजरात से पहले हम लोग इंदौर आए। इसके बाद उज्जैन जाकर महाकाल के दर्शन किए। फिर वापस इंदौर आए। इंदौर से सुबह निकलकर ओंकारेश्वर पहुंचे। वहां दर्शन करने के बाद नाव में घूमने निकले थे।

दो साल के बेटे की मौत, पुलिस अफसर लापता:-रश्मिन (58) पुत्र हिम्मत लाल व्यास, निकुंज (32) पुत्र रश्मिन व्यास, वाणी (31) पत्नी निकुंज व्यास, दक्ष (2) पुत्र निकुंज व्यास, डिंकल पत्नी कार्तिक बेलडिया और कार्तिक बेलड़िया। इनमें से दक्ष की मौत हो गई है। वहीं, गुजरात पुलिस विभाग के अफसर कार्तिक बेलड़िया लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *