INDORE: इंदौर में शूट हुई विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज , फिल्म में लगभग पूरे इंदौर की झलक दिखाई देने वाली है – आप भी देखें TRAILER

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फैमिली ड्रामा 2 जून को सिनेमाघरों में आएगी। ‘जरा हटके जरा बचके’ का जबरदस्त ट्रेलर यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है।

ट्रेलर में विक्की कौशल और सारा अली खान की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। मुंबई में ‘जरा हटके जरा बचके’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए सारा अली खान और विक्की कौशल एक ऑटो रिक्शा से पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का आगाज हुआ।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, ‘जरा हटके जरा बचके’ विक्की कौशल और सारा अली खान की साथ में पहली मूवी है। 2 मिनट 14 सेकंड के इस ट्रेलर में प्यार भरी लव स्टोरी के साथ शुरुआत होती है। फिल्म के ट्रेलर में विक्की और सारा इंदौर के एक मैरिड कपल कपिल और सौम्या की भूमिका निभाते हैं। फिल्म में लगभग पूरे इंदौर की झलक दिखाई देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *