
बच्चों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक सभी एक के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, सरकार ने 22 मई को शासकीय अवकाश घोषित कर दिया है, ऐसे में हर किसी को एक साथ दो दिन की छुट्टी मिलेगी, क्योंकि एक दिन पहले ही रविवार है, ऐेसे में सभी अधिकारी कर्मचारी इन दो दिनों की छुट्टी में अपने परिवार के साथ एन्जॉय कर सकेंगे। अच्छी बात यह है कि ये छुट्टी इसी वीकेंड पर आ रही है।
आपको बतादें कि मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 22 मई को अवकाश घोषित कर दिया है, इस दिन महाराणा प्रताप की जयंती है, अब तक महाराणा प्रताप जयंती पर ऐच्छिक अवकाश रहता था, यानी जिसको इस दिन अवकाश चाहिए होता था, वह ले सकता था, ऐसे में सभी अधिकारी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रह पाते थे, लेकिन अब सरकार ने इस ऐच्छिक अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है, यानी अब 22 मई को पूर्ण रूप से अवकाश रहेगा, सभी शासकीय विभाग बंद रहेंगे, वैसे तो स्कूलों की छुट्टी चल रही है। लेकिन अगर वे भी खुले होते तो उनकी भी छुट्टी रहती।
इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा एक अधिसूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार 22 मई को ऐच्छिक अवकाश को अब संपूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया गया है।