ये आठ लोग आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के साथ शपथ लेंगे

कर्नाटक में कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) आज दोपहर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राज्यपाल थावरचंद गहलोत दोपहर करीब 12:30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में सीएम और उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने दिल्ली में कहा कि आज कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह है. मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्री पद के लिए शपथ लेंगे. कांग्रेस ने मंत्री पद की शपथ लेने वालों की लिस्ट भी जारी कर दी है. शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट में कांग्रेस के विधायक डॉ. जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान के नाम शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *