इंदौर।  सुदामा नगर में खजूर के पेड़ पर बिजली गिरी – आप भी देखें वायरल वीडियो

शहर में दिनभर तेज धूप के बाद शनिवार शाम को जमकर बादल बरसे। 24 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश की सूचना है। इस दौरान जमकर बिजली कड़कती रही। कई जगह पेड़ धराशायी हो गए तो बिजली भी गुल हो गई।

 

शनिवार को सुबह से पड़ रही तेज गर्मी के बीच शाम 6 बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। पहले शहर के पूर्वी क्षेत्र में फिर पूरे शहर में बारिश का दौर शुरू हो गया। 24 घंटे में लगभग डेढ़ इंच बारिश (कल शाम से आज शाम तक) हुई। इधर, खजूर के एक पेड़ पर बिजली गिर गई। इससे उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल गया। उसमें आतिशबाजी की तरह आग के गोले गिरने लगे।

देर शाम सुपर कॉरिडोर और आजाद नगर में पेड़ उखड़ गए। रेस कोर्स रोड सहित कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ कई लोग घरों में कैद हो गए तो कई लोग ट्रैफिक जाम में फंस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *