
फाइबर क्या है, फाइबर के फायदे और फाइबर के नुकसान इस बारे में आप अक्सर सोचते होंगे. चलिए आज आपको बताते हैं कि आपको फाइबर खाने में शामिल करना क्यों जरूरी है और आपको एक दिन में कितना फाइबर खाना चाहिए… लोगों का मानना है कि दिन में जितना फाइबर निर्मित खाना खाया जाए, उतना ही स्वास्थ्य को अच्छा रखा जा सकता है। अपनी डाइट में भारी मात्रा में फाइबर (Fiber-Rich Foods) लेना मतलब शरीर को पोषक तत्व देना है। फाइबर निर्मित खाना न सिर्फ आपके दिल को मज़बूत रखने में मदद करता है, बल्कि उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक को भी कम करता है। वज़न को बनाए रखने के लिए अगर आप अपनी डाइट में फाइबर शामिल कर रहे हैं, तो यह आपके पेट को लंबे समय तक के लिए भरा रखने में काफी लाभकारी है। कुछ भी खा लेने की ललक को यह ख़त्म कर, पाचन क्रिया और बल्ड शुगर लेवल को भी बनाए रखने में मदद करता है
फाइबर से भरपूर हैं ये 5 फूड
1 मक्का- Sweet Corn: मक्के एक फाइबर युक्त अनाज है ऐसा अनाज जिसके एक बार सेवन से ही आपको काफी मात्रा में फाइबर मिल सकता है मक्के को हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है इसलिए आप अपने खाने में मक्के को जरुर शामिल करें
2 रेशेदार सब्जियां- Vegetable: रेशेदार सब्ज़ियों का सेवन अधिक करें सब्जियों में फाइबर अच्छी मात्रा में आपको मिल जाएगा लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपको कौनन-कौन सी सब्जियों का सेवन करना है सबसे अधिक मात्रा में मूली, पत्तागोभी आदि में फाइबर पाया जाता है.
3 ओटमील- Otmill: ओट्स को हेल्थ के लिए और अपने वजन को कम करने के लिए अक्सर लोगों को खाते सुना होगा लेकिन ओट्स में फाइबर के गुण भी मौजूद होते हैं ओटमील ओट्स में बीटा ग्लूंकन होता है जो कि एक टाइप का फाइबर है यह कोलेस्ट्राल लेवल को कम करके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने का काम भी कर सकता है.
4 ब्राउन राइस- Brown rice: अपने आप को फिट रखने के लिए जो लोग डाइट को फॉलों करते हैं वो लोग सिम्पल राइस की बजाय ब्राउन राइस खाना जाता पंसद करते हैं ब्राउन राइस को फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है.
5 ब्राउन ब्रेड- Brown bread: ब्राउन ब्रेड गेंहूँ से बनी हुई ब्रेड होती है और आटे में फाइबर अधिक पाया जाता है इस लिए अपने खाने में आटे से बनी हुई ब्राउन ब्रेड को पास्ते के साथ खाएं.