
बॉलीवुड के बड़े अवार्ड्स में से एक IIFA अवॉर्ड्स की ट्रॉफीज फाइनली विनर्स के हाथों में पहुंच चुकी है. पिछले साल की बॉलीवुड फिल्मों को इस सेरेमनी में अवॉर्ड्स दिए गए. आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन को जहां उनकी जानदार एक्टिंग के लिए अवॉर्ड मिले, वहीं अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ बेस्ट फिल्म बनी. पेश है IIFA 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट.
आलिया और ऋतिक के नाम IIFA अवार्ड्स का रिकॉर्ड
आलिया ने चौथी बार एक्टिंग के लिए IIFA अवार्ड जीतकर रानी मुखर्जी की बराबरी कर ली है, जो अबतक 4 बार एक्टिंग के लिए ये अवार्ड जीत चुकी हैं. ‘विक्रम वेधा’ में दमदार परफॉरमेंस देने के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए ऋतिक रोशन अब, अब एक्टिंग परफॉरमेंस के लिए सबसे ज्यादा IIFA अवार्ड्स जीत चुके हैं. अपने पांचवें अवार्ड के साथ, अब वो शाहरुख खान से आगे निकल गए हैं, जिन्हें उनकी एक्टिंग के लिए ये अवार्ड 4 बार दिया गया है. ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए बेस्ट सिंगर चुने गए अरिजीत सिंह अब सोनू निगम से आगे निकल गए हैं. अब उनके पास सिंगिंग के सबसे ज्यादा IIFA अवार्ड्स हैं.
Congratulations to the extremely talented #HrithikRoshan, the true embodiment of versatility, as he lifts the IIFA trophy under the category – "Performance In A Leading Role – Male" for his phenomenal portrayal in the action-packed film #VikramVedha.#IIFA2023 #IIFAONYAS pic.twitter.com/4FXvJhzMIz
— IIFA (@IIFA) May 27, 2023
पिछले साल के अंत में आकर धमाका करने वाली अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ को IIFA 2023 में ‘बेस्ट फिल्म’ चुना गया. ‘ब्रह्मास्त्र’ से लेकर ‘भूल भुलैया 2’ तक, 2022 की कई चर्चित फिल्मों ने IIFA ट्रॉफी जीती. लेकिन पिछले साल क्रिटिक्स से तारीफ़ पाने वाली और बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे बड़ी हिट रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ को IIFA 2023 में कोई ट्रॉफी हाथ नहीं लगी.
IIFA 2023 में ट्रॉफी जीतने वाले विनर्स की पूरी लिस्ट
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: दृश्यम 2
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: आर माधवन (रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट)।
The directorial brilliance of R. Madhavan takes center stage at IIFA 2023 as he wins the IIFA trophy in the category of "Direction" for his masterpiece 'Rocketry: The Nambi Effect'.#IIFA2023 #IIFAONYAS #YasIsland #InAbuDhabi #NEXA #CreateInspire #SobhaRealty #EaseMyTrip pic.twitter.com/jYN5Dcyeak
— IIFA (@IIFA) May 27, 2023
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल): गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट
बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल): विक्रम वेधा के लिए ऋतिक रोशन
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) : ब्रह्मास्त्र के लिए मौनी रॉय
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल): जुग-जुग जीयो के लिए अनिल कपूर
#AnilKapoor's immense talent, versatility, and dedication have earned him a prestigious recognition and an IIFA trophy for "Performance In A Supporting Role – Male" following his sensational performance in #JugjuggJeeyo. #IIFA2023 #IIFAONYAS #YasIsland #InAbuDhabi #NEXA pic.twitter.com/dZl1Hkzgqb
— IIFA (@IIFA) May 27, 2023
सिनेमा में फैशन के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि : मनीष मल्होत्रा
भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि: कमल हासन
बेस्ट अडेप्टिड स्टोरी: दृश्यम 2 के लिए आमिल कीयान खान और अभिषेक पाठक
बेस्ट ओरिजनल स्टोरी: डार्लिंग्स के लिए परवेज शेख और जसमीत रीन
क्षेत्रीय सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धि: रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म वेड
बेस्ट डेब्यू (मेल): गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शांतनु माहेश्वरी और कला के लिए बाबिल खान
बेस्ट डेब्यू (फीमेल): खुशाली कुमार (धोखा अराउंड द कॉर्नर)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): ब्रह्मास्त्र के गाने रसिया गाने के लिए श्रेया घोषाल
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिए अरिजीत सिंह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम
सर्वश्रेष्ठ गीतकार: ब्रह्मास्त्र के केसरिया गाने के लिए अमिताभ भट्टाचार्य
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ पटकथा: गंगूबाई काठियावाड़ी
सर्वश्रेष्ठ संवाद: गंगूबाई काठियावाड़ी
टाइटल ट्रैक के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी: भूल भुलैया 2
बेस्ट साउंड डिजाइन: भूल भुलैया 2
बेस्ट एडिटिंग: दृश्यम 2
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल): ब्रह्मास्त्र- भाग एक
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: विक्रम वेधा
बेस्ट साउंड मिक्सिंग: मोनिका ओ माय डार्लिंग