मध्य प्रदेश : विजयवर्गीय का पूर्व सीएम सिंह पर तंज , दिग्विजय सिंह को लेकर कही ये बात।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रविवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां उन्होंने महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया के घर जाकर मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जब तक दिग्विजय सिंह हैं, तब तक बीजेपी को कोई चुनौती नहीं है। सभी को उनके कार्यकाल के अंधेरे और प्रदेश की सड़कों की स्थिति मालूम है। उन्होंने प्रदेश में बीजेपी नेतृत्व में परिवर्तन की बात को नकारते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

महाराष्ट्र के सह प्रभारी बीजेपी के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहुंचकर मुलाकात की। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए संसद भवन का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया। कहा- विरोध करने वाले आम आदमी से जुड़े नहीं हैं, इसलिए विरोध कर रहे हैं। जनता भी ऐसे लोगों का विरोध कर रही है।

विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैदिक पद्धति से विद्वानों की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद में संसद भवन को देश को समर्पित किया है। जब मीडिया ने कैलाश विजयवर्गीय से बीजेपी में मची खींचतान को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा- जब पार्टी बड़ी बनती है, तो छोटी मोटी खटपट होती रहती है। सवाल यह है कि कैडर बेस पार्टी है। कंट्रोल, अनुशासित पार्टी है, इसलिए हमारी पार्टी में ऐसा डर नहीं है कि पार्टी में विस्फोट हो जाएगा। बगावत हो जाएगी। दीपक जोशी के पार्टी छोड़ने को लेकर किए गए सवाल पर विजयवर्गीय ने कहा मैं इंडिविजुअल किसी की बात नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *