कनाडा में मारा गया पंजाबी मूल का गैंगस्टर, DJ बंद करवाया और सरेआम मारी गोली

कनाडा में टॉप गैंगस्टर्स में शामिल पंजाब मूल के एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान गैंगस्टर वैंकूवर शहर में एक शादी के रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गया था। मारे गए गैंगस्टर की पहचान 28 साल के अमरप्रीत समरा के रूप में की गई है

स्थानीय समाचार पत्र वैंकूवर सन की रिपोर्ट के अनुसार, अमरप्रीत (चकी) समरा फ्रेजर स्ट्रीट पर एक पार्टी में शामिल होने गया था। वारदात से आधे घंटे पहले तक वो शादी में आए मेहमानों के साथ फ्रेजरव्यू बैंक्वेट हॉल में डांस कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, अमरप्रीत समरा का बड़ा भाई रविंदर भी गैंगस्टर है। दोनों यहां रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी कहानी

कुछ मेहमानों ने मीडियाकर्मियों को बताया कि कुछ अज्ञात लोग फ्रेजरव्यू बैंक्वेट हॉल में पहुंचे और डीजे वाले को म्यूजिक बंद करने के लिए कहा। इस दौरान रिसेप्शन में करीब 60 मेहमान मौजूद थे। इनके बीच हमलावरों ने अमरप्रीत समरा की गोली मारकर हत्या कर दी। वैंकूवर पुलिस के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पुलिस 28 वर्षीय शख्स की हत्या की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *