इंदौर:BJP नेता के बेटों ने बीच बाजार लहराई पिस्टल, बरसाए लट्‌ठ, VIDEO वायरल

शहर में रंगदारी के लिए गुंडागर्दी किस हद तक पहुंच गई है, यह जानने के लिए इस वीडियो को देखना जरूरी है। यह वीडियो खजराना इलाके में हुई 31 मई की घटना का है लेकिन यह अब सामने आया है। यह  शहर में अब जमकर वायरल है। घटना के आरोपियों को 10 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। मुख्य दोनों आरोपी भाजपा नेता के बेटे हैं। इंदौर के खजराना में बीजेपी नेता के बेटों पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं मे केस दर्ज कर रखा है।

मामला खजराना मार्केट का है। व्यापारी आसिफ खान की गुडलक नाम से बच्चों की कपड़े की दुकान है। बीजेपी नेता समद लोधी का बेटा सोनू और समीर पहुंचता है। आसिफ और अन्य दुकानदारों का आरोप है कि दोनों दुकान चलाने के लिए हर महीने रुपए की मांग करने लगे। रुपए देने से मना कर दिया तो कुछ दिनों से मार्केट में व्यापारियों पर दबाव बना रहे थे।

पिस्टल और हथियार लेकर आए थे
व्यापारी बताते हैं कि सोनू और समीर पिस्टल और हथियारों से लैस होकर अपने साथियों को लेकर आए थे। यहां डंडे पत्थरों से भी दुकानदारों पर हमला किया गया। मामले में थाने पर व्यापारी पहुंचे तो पहले उन्हें धमकाया गया। बाद में सामान्य मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

 

वीडियो में दिखी पिस्टल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें समीर हाथ में पिस्टल लेकर दिखाई दे रहा है। केस दर्ज करने के बाद सोनू ओर समीर इलाके से फरार हो गए थे। पुलिस ने अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *