मध्यप्रदेश: इंदौर की प्रिया शर्मा समेत 6 महिला जज एक साथ बर्खास्त, जानिए क्या है वजह

एक बड़ी खबर सामने आई है मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 6 महिला जजों को एक साथ बर्खास्त कर दिया गया है। इन महिला जजों को विधि और विधायी विभाग ने प्रशासनिक समिति और हाईकोर्ट की अनुशंसा के बाद बर्खास्त किया है और इनकी सेवा समाप्ति का आदेश भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बर्खास्त की गईं सभी महिला जज प्रोबेशन पीरियड पर थीं।

बर्खास्तगी की वजह
मध्यप्रदेश की जिन 6 महिला जजों को एक साथ बर्खास्त किया गया है वो सभी प्रोबेशन पीरियड पर थीं। इनकी बर्खास्तगी की वजह परिवीक्षा अवधि का निर्वहन संतोषजनक और सफलतापूर्वक नहीं करनेृा बताया गया है। विधि और विधायी विभाग ने प्रशासनिक समिति और फुल कोर्ट मीटिंग व उच्च न्यायालय की अनुशंसा पर महिला जजों की समाप्ति का फैसला लिया है ।

इन महिला जजों को किया गया बर्खास्त
जिन महिला जजों को बर्खास्त किया गया है उनके नाम व पदस्थापना…
– रीवा में पदस्थ न्यायिक सेवा के सदस्य द्वितीय दरबार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड की रचना अतुल कर जोशी।
– टीकमगढ़ में पदस्थ पंचम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड अदिति कुमार शर्मा।
– उमरिया में पदस्थ न्यायिक सेवा के सदस्य द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश सरिता चौधरी।
– मुरैना में पदस्थ पंचम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड सोनाक्षी जोशी।
– डॉक्टर अंबेडकर नगर इंदौर में पदस्थ प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड प्रिया शर्मा।
– टिमरनी हरदा में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंडित ज्योति बरखड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *