भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग, स्वास्थ्य संचालनालय के कई दस्तावेज खाक
भोपाल के सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई। सोमवार शाम करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन के थर्ड फ्लोर पर स्थित अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय विकास योजना के दफ्तर से लपटें उठनी शुरू हुईं। जिन्होंने जल्द ही चौथी, पांचवीं और छठवीं मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंच गई हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर हेल्थ डायरेक्टोरेट की कई शाखाएं संचालित होती हैं। जहां रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज इस आग में खाक हो गए हैं।