कोलकाता नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, उठती दिखीं तेज लपटें

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है। जैसे ही ये खबर सामने आई, वैसे ही फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुट गईं। एयरपोर्ट पर धुंआ भरने की वजह से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। ये आग कोलकाता एयरपोर्ट के चेक इन काउंटर पर लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना कोलकाता एयरपोर्ट 3सी डिपार्चर टर्मिनल बिल्डिंग से आई है।

कोलकाता एयरपोर्ट ने क्या कहा?

खबर है कि आग लगते ही एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल था। एयरपोर्ट पर धुंआ भरने से लोग डर गए थे। हालांकि उन्हें सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना पर कोलकाता एयरपोर्ट का बयान भी सामने आया है। ट्विटर पर कोलकाता एयरपोर्ट ने कहा कि चेक इन एरिया पोर्टल डी पर रात 9.12 बजे मामूली आग और धुंआ था और 9.40 बजे तक ये पूरी तरह से बुझ गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और चेक इन क्षेत्र में धुएं की उपस्थिति के कारण चेक इन प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया है। चेक इन और संचालन 10.15 बजे से फिर से शुरू हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *