अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी; मुंबई पुलिस ने दो लोगो को किया अरेस्ट

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर में हाल ही में चोरी हुई थी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थे. अब खबर है कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी के घर से कीमती सामानों की चोरी हुई थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह घटना पिछले हफ्ते हुई थी, जिसके बाद जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस मामले में दो लोगों को कल  यानी गुरुवार को हिरासत में लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

बहरहाल, अब देखना होगा कि चोरी के मामले में आगे क्या कुछ सामने आता है. आपको बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपने जन्मदिन को लेकर चर्चा में थीं. 8 जून को वो 48 साल की हुईं. बर्थडे सेलिब्रेट करने वो टस्कनी गई थीं, जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी.

शिल्पा शेट्टी ने मोनिकिनी ड्रेस में एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो पूल किनारे ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं. उनके उस लुक्स को फैंस ने खूब पसंद किया और उनकी फोटो काफी वायरल हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *