मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। अब 5वीं तक के स्कूल 1 जुलाई से शुरू होंगे। वहीं 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली में संचालित होंगी। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने यह जानकारी दी है।

भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है। कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह…
— इन्दरसिंह परमार (@Indersinghsjp) June 18, 2023