एमपी। पति ने पत्नी की हत्या कर फ्रिज में छिपा दी लाश

एमपी के रीवा में दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात सामने आई है। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक महिला का शव उसके घर के फ्रीजर से बरामद किया। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय सिंह ने वारदात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुमित्री मिश्रा का शव रविवार को उसके घर के फ्रीजर से बरामद किया गया है। उसके मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो महिला की लाश बरामद की गई।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि महिला के मायके पक्ष का आरोप है कि उसके पति भरत मिश्रा ने ही दो दिन पहले उसकी हत्या कर शव को फ्रीजर में रखा है। वहीं महिला के पति का कहना है कि बेटे के मुंबई से आने के इंतजार में उसने शव को फ्रीजर में रखा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा कि महिला की मौत का कारण क्या था। महिला के भाई अभय राज तिवारी की शिकायत के अनुसार भरत अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। आरोपी ने ने दो दिन पहले उसकी हत्या कर शव को फ्रीजर में रखा है। वहीं भरत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि पीलिया की बीमारी की वजह से पत्नी सुमित्री की मौत 30 जून को हो गई थी। पति ने इसकी जानकारी अपने बेटे हर्ष को भी दी थी। बेटा मुंबई में रहता है इसलिए उसके आने के इंतजार में लायंस क्लब से फ्रीजर मंगवा कर शव को सुरक्षित रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *