
।। *ॐ ।।
🚩🌞 सुप्रभातम् 🌞🚩
📜««« आज का पंचांग »»»📜
कलियुगाब्द…………………….5125
विक्रम संवत्……………………2080
शक संवत्………………………1945
रवि………………………….उत्तरायण
मास……………………….शुद्ध श्रावण
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………….प्रतिपदा
दोप 01.37 पर्यंत पश्चात द्वितीया
सूर्योदय(इंदौर)……प्रातः 05.46.00 पर
सूर्यास्त (इंदौर)…..संध्या 07.16.00 पर
सूर्य राशि………………………..मिथुन
चन्द्र राशि………………………….धनु
गुरु राशि…………………………..मेष
नक्षत्र…………………………पूर्वाषाढ़ा
प्रातः 08.18 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग………………………………..इंद्र
प्रातः 11.40 पर्यंत पश्चात वैधृति
करण…………………………..कौलव
दोप 01.37 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………….(नभ:) वर्षा
दिन………………………….मंगलवार
🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
04 जुलाई सन 2023 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.04 से 12.57 तक ।
👁🗨 राहुकाल :-
दोप 03.51 से 05.31 तक ।
☸ शुभ अंक…………………4
🔯 शुभ रंग……………केसरिया
🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
मिथुन
04:31:42 06:45:24
कर्क
06:45:24 09:01:35
सिंह
09:01:35 11:13:23
कन्या
11:13:23 13:24:03
तुला
13:24:03 15:38:41
वृश्चिक
15:38:41 17:54:51
धनु
17:54:51 20:00:28
मकर
20:00:28 21:47:35
कुम्भ
21:47:35 23:21:08
मीन
23:21:08 24:52:20
मेष
24:52:20 26:33:04
वृषभ
26:33:04 28:31:42
🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.09 से 10.50 तक चंचल
प्रात: 10.50 से 12.30 तक लाभ
दोप. 12.30 से 02.10 तक अमृत
दोप. 03.50 से 05.30 तक शुभ
रात्रि 08.30 से 09.50 तक लाभ ।
📿 आज का मंत्र :-
।। ॐ प्रतापवते नमः ।।
📯 संस्कृत सुभाषितानि :-
श्रीमद्भगवतगीता (द्वितीयोऽध्यायः – सांख्ययोगो) –
नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः।
न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः॥२३॥
अर्थात :
इस आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकते, आग इसको जला नहीं सकती, जल इसको गला नहीं सकता और वायु इसको सुखा नहीं सकती ॥23॥
🍃 आरोग्यं :-
वजन नियंत्रित रखने के लिए घरेलु उपचार –
7. स्ट्रॉबेरी –
स्ट्रॉबेरी में फैट फ्री और लो कैलोरी वाली होती है जिसमें ना तो शक्कर होती है और ना ही सोडियम। रोजाना डेढ़ कप स्ट्रॉबेरी खाने से आपको बाहर का कोई स्नैक्स खाने की जरुरत नहीं पडे़गी जिससे वजन नियंत्रण में रहेगा।
8. अनार –
हर रोज एक लाल अनार खाकर आप न केवल वजन कम कर सकते हैं बल्कि ये शारीरिक कमजोरी को भी दूर करने में सहायक होता है।
⚜ आज का राशिफल :-
🐐 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।
👫🏻 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। रोमांस में सफलता मिलेगी, आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।
🙎🏻♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
🏹 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
🐋 राशि फलादेश मीन :-
पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।
☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |
।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।
🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय 🚩🚩
आज का राशिफल*
04-07-2023
🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बड़े बुजुर्गों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के कृपा पात्र बनने से समाज में सम्मानजनक स्थिति बनाएंगे। जिद्दी व्यवहार से बचें अन्यथा लाभ की संभावनाएं हानि में बदल सकती है। अधिक लाभ के लिये संतोषी वृति से कार्य करते रहे धन लाभ की प्रबल संभावना है। मध्यान तक का समय थोड़ा उदासीनता वाला रहेगा इसके बाद का समय काफी व्यस्त रहने वाला है आज किसी की उधार धन ना दें साथ ही चोरी आदि का भय भी है सतर्क रहना होगा। परिजनों की आवश्यकताओं पर ध्यान दें।
सेहत कुछ समय के लिये विपरीत हो सकती है फिर भी चिंताजनक नही।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थिति वाला रहेगा। आज स्वयं अथवा घर के सदस्य की चिकित्सा पर अकस्मात अधिक खर्च होने से आर्थिक हालात असामान्य बनेंगे उधार भी लेना पड़ सकता है यथा संभव आज उधार ना लें। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ समय के लिये दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। अधिक भाग दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वाभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ सकते है। धन की आमद आज अकस्मात ही होगी इसलिये लापरवाही ना करें। पेट से निचले भकाग में समस्या हो सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन अनर्गल प्रवृतियों में समय एवं धन नष्ट करेंगे। जिस कार्य को आज करने का मन करेगा वह किसी अन्य के हाथ में जा सकता है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से सामान्य रहेंगे। कार्य व्यवसाय में किसी जानकार के हस्तक्षेप से लाभदायक स्थिति बनेगी। आज जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे किसी न किसी कारण से उसमे विलंब हो सकता है।मध्यान के बाद सभी कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होने से राहत मिलेगी। प्रेम-रोमांस में दूरियां आ सकती है। आज गिरने अथवा जलने से शारीरिक कष्ट हो सकता है सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लाभ-हानि बराबर रहेगें। दिन के आरम्भ में मानसिक रूप से गंभीर रहेंगे लेकिन मध्यान बाद कार्यो के प्रति उदासीनता बरतने से लाभ से वंचित अथवा कम लाभ से संतोष करना पड़ सकता है। काम-धंधे की अपेक्षा आज धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय देंगे। ज्योतिष, तन्त्र एवं अन्य पारलौकिक विज्ञानं को जानने एवं प्रयोग करने की अभिलाषा रहेगी। धन लाभ के लिए आज शारीरिक एवं दिमागी परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु सफलता अवश्य मिलेगी। सीने अथवा पेट मे विकार होने की संभावना है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन का आधा भाग लगभग विपरीत फलदायक ही रहेगा। सेहत सामान्य रहने पर भी मेहनत करने का मन नही करेगा आलस्य एवं शीघ्र थकावट भी अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर आज आपके दयालु स्वाभाव के कारण प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। लेन-देन का व्यवहार आज सोच समझ कर ही करें धन अटक सकता है बेहतर रहेगा आज इससे बचें। नौकरो से मीठा बोल कर कार्य निकाले अन्यथा नुकसान कर सकते है। परिवार में उग्र वातावरण आवश्यकता की पूर्ति समय पर करने पर ही शांत रहेगा अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन प्रातः काल किसी आस पडोसी अथवा परिजन के मनमाने व्यवहार के चलते विवाद हो सकता है। गुस्से को नियंत्रित रखें अन्यथा विवाद ज्यादा गहरा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आज उधारी वालो के कारण परेशानी होगी आवश्यकता के समय धन ना मिलने पर क्रोध आएगा। दोपर से स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी जिससे उम्मीद नही उससे भी लाभ हो सकता है लेकिन स्वभाव में नरमी रखना बहुत जरूरी है। संध्या के समय अचानक कोई मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। जिस पर खर्च भी होगा। स्त्री से सुख मिलेगा। सेहत उत्तम रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन का पूर्वार्ध परिवार में कलह रहने के कारण अशान्त रहेगा इसका कारण भी आप ही रहेंगे। सेहत भी आज असामान्य रहने से कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। अधिकारी वर्ग भी छोटी छोटी बातों में कमियां निकालेंगे। धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है। धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंधो में कड़वाहट आ सकती है। दिनचर्या असंयमित रहने के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव होगी। आज यात्रा लाभदायक तो रहेगी लेकिन शारीरिक रूप से कष्टकारी भी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन दोपहर तक मानसिक रूप से संतुष्ट रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद मानसिक चिंताएं शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव दिखाएंगी। परिवार में स्त्री पक्ष से ग़लतफ़हमी के कारण झगड़ा हो सकता है। आज होने वाली निश्चित आय में व्यवधान आने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में पारिवारिक वातावरण में शांति आएगी। साथ ही कही से अकस्मात धन मिलने से रुके कार्य पूर्ण कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी थोड़ी बिक्री होने से धन की आमद होगी। सेहत को जरूर संभालें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन का पूर्वार्ध पहले की भांति ही आनंददायक रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यो में थोड़े प्रयत्न से लाभ होगा। प्रियजनों से उपहार-भेंट मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ बढेगा। दोपहर के बाद का समय एकदम् विपरीत रहेगा। बनते कार्यो में विघ्न आएंगे। लाभ के अनुबंध निरस्त होने से हानि होगी। फिर भी आज आवश्यकता से अधिक धन लाभ किसी न किसी रूप में हो ही जायेगा चाहे फिर हाथ मे ज्यादा देर ना रुके खर्च अधिक रहेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय समस्या हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन का आधा भाग मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति में विघ्न आने से आवेश से भरे रह सकते है। आज मन की भड़ास किसी निर्दोष पर उतारने से ग्लानि होगी। अधिकारियों से बात मनवाने के लिए बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। आवश्यकता के समय धन ना मिलने पर जरूरी कार्य अटक सकते है। सरकार सम्बंधित कार्य आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। यात्रा अथवा किसी आयोजन में बेमन से जाना पड सकता है। घर में धैर्य का परिचय दें। सेहत भी नरम गरम रहने की संभावना है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन में मध्यान से पहले का भाग आपको सभी क्षेत्रो से लाभ कराएगा परन्तु इसके लिए आलस्य की प्रवृति को त्यागना पड़ेगा। आवश्यक कार्यो को प्रातः ही पूरा करले इसके बाद दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्यो में सफलता संदिग्ध रहेगी। आज यात्रा में चोटादि का भी भय है वाहन सावधानी से चलाएं। कार्य क्षेत्र से सामान्य से अधिक धन लाभ होगा लेकिन किसी पुराने धन अथवा कीमती वस्तु के डूबने की संभावना है। परिचित आज स्वार्थी व्यवहार करेंगे। संध्या बाद का समय थकान वाला लेकिन संतोषजनक रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सिद्धिदायक है लेकिन आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाकर ही करें सफलता निश्चित मिलेगी इसके विपरीत जल्दबाजी में किया कार्य केवल हानि ही कराएगा। पूजा पाठ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरी वाले जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे। लोन अथवा अन्य धन संबंधित कागजी कार्य आज करना उत्तम रहेगा। परिवार में शांति रहेगी लेकिन महिलाओ का मन आज असंतुष्ट ही रहेगा। ठंडी चीजो का सेवन करने से बचे।