करोड़पति निकला खाद्य सुरक्षा अधिकारी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमरीश दुबे जो कि वर्तमान में सागर में पदस्थ हैं इसके पूर्व जबलपुर में पदस्थ थे, इनके जबलपुर एवं सागर स्थित आवास में आज प्रातः ईओडब्ल्यू सागर एवं ईओडब्लू जबलपुर की संयुक्त टीम ने सर्च कार्रवाई की, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्यवाही की गई, अभी तक की गई कार्यवाही में स्टार पार्क शताब्दीपुरम जबलपुर में एक आलीशान ट्रिपलएक्स कीमत ₹9000000, शताब्दीपुरम में ही एक 2400स्क्वायर फिट का प्लॉट कीमत ₹6500000 नरसिंहपुर में शुगर मिल में ₹9000000 इन्वेस्ट करने के कागजात, एवं नरसिंहपुर में दो प्लॉट के कागजात मिले हैं! जिनकी कीमत लाखों रुपए हैं, इसके अतिरिक्त नरसिंहपुर में एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है एवं विभिन्न बैंकों में खातों की जानकारी मिली है, दोनों आवास में एक-एक फोर व्हीलर मिली हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *