काफिला रोक झोपड़ी में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जाने क्या है मामला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गाडरवारा में शुक्रवार को रोड शो के बाद 4825.01 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया था। साथ ही अरहर दाल एक्सपोर्ट क्लस्टर बनाने की घोषणा भी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री गाडरवारा के विवेकानंद वार्ड निवासी ललिताबाई के घर पहुंच गए। ललिताबाई ने बताया कि उनके पति व बड़े बेटे की मौत हो गई है। घर कच्चा है और आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने तत्काल ढाई लाख रुपये की राशि का चेक दिया। महिला ने मुख्यमंत्री को चाय बनाकर पिलाई।

काफिला रोककर अचानक एक झोपड़ी में पहुंच गए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने गाडरवारा प्रवास के दौरान अपना काफिला रोककर अचानक एक झोपड़ी में पहुंच गए और निरंजन वार्ड निवासी ललिता बाई से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ उन्हें तत्काल घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। मेरी लाड़ली बहनों अभी पैसों की व्यवस्था में लगा हूं, जैसे-जैसे व्यवस्था होती जाएगी, ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,250 करूंगा। फिर ₹1,500…

₹1,750…

₹2,000…

₹2,250…

₹2,500…

₹2,750…

और फिर ₹3,000 कर दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *