दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर संभावित साइबर अटैक से हड़कंप, 5.9 अरब डॉलर की चोरी का दावा; बिटकॉइन 3.7% गिरकर 79 हजार डॉलर से नीचे, कंपनी ने यूजर्स के फंड सुरक्षित होने की बात कही

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बिनांस में संभावित साइबर हमले की खबर से हड़कंप मच गया है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म चैनेलिसिस ने चोरी हुई क्रिप्टोकरेंसी की अनुमानित वैल्यू करीब 5.912 अरब डॉलर बताई है। हालांकि, Binance ने अभी तक यूजर्स के फंड चोरी होने की पुष्टि नहीं की है। कंपनी का कहना है

बिनांस के को-फाउंडर चांगपेंग झाओ ने भी एक्सचेंज के संभावित रूप से हैक होने की आशंका जताई है।कि यूजर्स के पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उसकी सिक्योरिटी टीम मामले की जांच कर रही है। बिनांस ने यूजर्स को यह भी सलाह दी है कि वे फर्जी मैसेज, अनधिकृत लिंक और अकाउंट की जानकारी मांगने वाले संदिग्ध अनुरोधों से सावधान रहें।

बिटकाइन में गिरावट

हैंकिंग की इस खबर से बिटकॉइन में 3.7% तक की गिरावट आई और यह 79,000 डॉलर के स्तर से नीचे गिरकर सितंबर के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। क्रिप्टो डेटा प्लेटफॉर्म ‘वेलो डेटा’ के CEO और को-फाउंडर फ्रेडरिक कॉलिन्स ने ब्लूमबर्ग को बताया, “Binance के हैक होने की अफवाहों के कारण कॉइन की कीमतों में गिरावट आ रही है।” उन्होंने आगे कहा, “क्रिप्टो मार्केट में बिनांस इतना बड़ा नाम है कि अगर इसमें लोगों का भरोसा डगमगाता है, तो इसका असर पूरी इंडस्ट्री के भरोसे पर पड़ता है।”

2.5 अरब डॉलर के फंड फ्रीज करने का दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, Binance ने संभावित चोरी को रोकने के लिए करीब 2.5 अरब डॉलर के फंड फ्रीज किए हैं। हालांकि, इस कार्रवाई और कथित चोरी से जुड़े सभी डिटेल्स की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

Binance के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी संभावित सुरक्षा समस्या से जुड़ी रिपोर्टों से अवगत है और मामले की तत्काल जांच कर रही है। कंपनी ने कहा कि अभी तक यूजर्स के फंड पर किसी असर की पुष्टि नहीं हुई है। बिनांस के को-फाउंडर चांगपेंग झाओ ने भी एक्सचेंज के संभावित रूप से हैक होने की आशंका जताई है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।Binance ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी पोस्ट के जरिए कहा कि उसकी टीमें सुरक्षा संबंधी रिपोर्टों की जांच कर रही हैं और यूजर्स के फंड सुरक्षित हैं।

2026 में साइबर हमलों से बचाए 4.6 अरब डॉलर: बिनांस

आज Binance की 23 अक्टूबर की एक प्रेस रिलीज भी चर्चा में है। कंपनी के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में उसके AI आधारित सुरक्षा सिस्टम ने क्रिप्टोकरेंसी के संभावित नुकसान को रोकने में मदद की। कंपनी ने इससे जुड़े आंकड़े में 4.6 अरब डॉलर की राशि और 80 लाख से अधिक यूजर्स का जिक्र किया था।

Binance का कहना है कि वह अकाउंट की सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर निगरानी और जोखिम के आधार पर कार्रवाई करने वाली व्यवस्था का इस्तेमाल करता है।

क्रिप्टो मार्केट में हड़कंप

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में बिनांस एक्सचेंज पर संभावित साइबर अटैक ने चिंता बढ़ा दी है। याहू की खबर के मुताबिक क्रिप्टो ट्रेडिंग फर्म JPEG Trading के को-फाउंडर केविन मार्च ने इस घटना को अभूतपूर्व बताया है। उनकी फर्म मार्केट की स्थिति पर नजर रखने के लिए इस कथित साइबर हमले को करीब से ट्रैक कर रही थी।

एनालिस्ट्स के मुताबिक, चोरी की रकम के बारे में अभी अलग-अलग अनुमान सामने आ रहे हैं। इसलिए जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी मिलने तक किसी एक आंकड़े को अंतिम मानना सही नहीं होगा।

2025 में Bybit से 1.5 अरब डॉलर की चोरी

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर साइबर हमलों का खतरा पहले भी सामने आ चुका है। वर्ष 2025 में उत्तर कोरिया से जुड़े हैकरों ने Bybit एक्सचेंज से करीब 1.5 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली थी।

उत्तर कोरिया से जुड़े हैकरों पर लंबे समय से क्रिप्टोकरेंसी चोरी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए पैसा जुटाने के आरोप लगते रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इन गतिविधियों में विदेशी कंपनियों में फर्जी पहचान के जरिए नौकरी हासिल करने जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जाता है।

क्रिप्टो एक्सचेंजों पर क्यों बढ़ता है खतरा?

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में किसी बड़े एक्सचेंज पर साइबर हमले की खबर का असर दूसरी कंपनियों पर भी पड़ सकता है।घबराहट में निकासी: यूजर्स अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए तेजी से रकम निकालने लग सकते हैं।लिक्विडिटी का संकट: अचानक बड़ी संख्या में निकासी होने पर छोटे एक्सचेंजों के लिए भुगतान करना मुश्किल हो सकता है।निवेशकों का भरोसा कमजोर: लगातार हैकिंग की घटनाओं से पूरे क्रिप्टो बाजार में भरोसा प्रभावित हो सकता है।बाजार में उतार-चढ़ाव: बड़े पैमाने पर बिकवाली होने से क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेज बदलाव आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *