इंदौर। सफाईकर्मियों के प्रति अपमानजनक बयान पर भड़के महापौर; बोले-अपमान बर्दाश्त नहीं

देश को सफाई में 6 बार नंबर 1 बनाने वाले सफाई मित्रों के लिए अपशब्द कहे गए जिसका VIDEO वायरल हो रहा है। VIDEO में इंदौर में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को ‘नीच नजर वाला’ कहा गया है। एक हाफिज (शिक्षक) संबोधित करते हुए कह रहा है कि जब हमारी बहन-बेटियां गाड़ी में कचरा डालने जाती हैं तो उनकी कमीज ऊंची हो जाने से पेट नजर आ जाता है। इस पर सफाई कर्मचारियों की नीच नजर घूरती है। इस बयान पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भड़क गए हैं। महापौर ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर सफाई मित्रों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं वायरल वीडियो को लेकर निगम कर्मचारी संघ ने चंदन नगर में एफआईआर दर्ज कराई है।

इंदौर में बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल चंदन नगर का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि अब चंदन नगर में तमाशा नहीं होने देंगे। न अब हम हमारी बहन, बेटियों और बच्चियों को सुबह कचरा डालने देंगे। कचरे वालों से कहेंगे कि हम पैसा भरते हैं। कचरे का टैक्स देते हैं। तेरे मुंह पर और महीने के 60 रूपए मारेंगे। 2 रुपए रोज और ही सही लेकिन यह कचरा उठा कर तू डालेगा। हमारी बहन, बेटियां और बच्चियां कचरा उठा करके नहीं डालेगी।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि मैंने देखा है कि जब भाभियां और बच्चियां, मां बहनें और जवान बेटियां कचरा डालती हैं तो जब उनकी कमीज ऊंची हो जाती है और उनका पेट नजर आ जाता है। तब गंदी, नीच नजर वाले मेहतर उनको ऐसे घूर कर देखते हैं जिसकी कोई इंतिहा नहीं। तो हमें खुद अब अपने घर से शुरुआत करना पड़ेगी।

महापौर बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, दर्ज कराई एफआईआर

इंदौर की स्वच्छता के साथ उस स्वच्छता की सफाई बनाए रखने वाले सफाई मित्रों के साथ किसी भी प्रकार की बदतमीजी और दुर्व्यवहार इंदौर का कोई भी नागरिक सहन नहीं करेगा। जिस प्रकार के वायरल विडियो में लोग बोलते हुए नजर आ रहे हैं मैं उनको यह सख्त हिदायत देता हूं कि इंदौर शांतिपूर्ण तरीके से स्वच्छता में हमेशा अपने सफाई मित्रों की मेहनत से लगन से नंबर वन आया है। उनके लिए किसी भी प्रकार का अपशब्द हम सहन करने वाले नहीं है। हमने अभी एसी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज भी कराया है। जिस प्रकार का समाज को भड़काने वाला वक्तव्य सामने आया है वह बहुत ही निंदनीय है।

पूरे मामले को टीआई चंदन नगर का कहना है कि वायरल वीडियो को लेकर सफाई मित्र प्रथम आवेदन लेकर आए थे। केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *