शिंदे गुट के विधायक के बेटे के खिलाफ FIR, बिजनेसमैन की किडनैपिंग का आरोप


एक कारोबारी के अपहरण और पिटाई के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला सामने आने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि कल गोरेगांव पूर्व क्षेत्र से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में राज सुर्वे समेत 5 आरोपियों को नामजद किया है। वहीं, 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि मुंबई के गोरेगांव में ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन ऑफिस में करीब 10 से 15 लोग अचानक से पहुंच गए और म्यूजिक कंपनी के सीईओ राजकुमार सिंह का अपहरण कर लिया। एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर कुछ लोग कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और एक व्यक्ति को जबरन अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राजकुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ लोग कार्यालय में घुस आए और दहिसर में विधायक प्रकाश सुर्वे के कार्यालय ले गए। जहां विधायक के बेटे राज सुर्वे और अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने बंदूक दिखाकर पटना के मनोज मिश्रा को दिए गए बिजनेस लोन को चुकाने के लिए दबाव डाला। बाद में इस बारे में किसी से बात न करने भी धमकी दी। इस घटना को लेकर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शिंदे खेमे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि गद्दार गैंग के नवरत्न।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *