स्कूल ऑफ लॉ, नरसी मोंजी विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदौर की सहायता से रविवार को जींसी हाट मैदान, मल्हारगंज, इंदौर में निशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर के आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर के सचिव श्री अब्बास अली जी, जिला विधिक अधिकारी श्री मिथलेश डेहरिया जी, पारा लीगल बॉलिंटियर श्री हरीश सोनी जी एवम श्री शंकरलाल पोरवाल का सहयोग सराहनीय रहा। इस शिविर के आयोजन में नरसी मोंजी के निदेशक श्री अंशुमान जसवाल एवम स्कूल ऑफ लॉ के एसोसिएट डीन श्री आशुतोष हजेला जी का मार्गदर्शन रहा। नरसी मोंजी के प्रोफ़ेसर श्री अमनदीप सिंह जी ने अपनी उपस्थिति से इस शिविर में छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और इस कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक छात्र छात्राओं के साथ सम्मिलित रहे।
इस निशुल्क विधिक सहायता शिविर का मुख्य उद्देश्य विक्रेताओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताना और जरूरी कानूनी दस्तावेजों (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रमिक कार्ड, कर्मगार योजना कार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, इत्यादि) का पंजीकरण करना था। इसके लिए छात्र छात्राओं ने जोर शोर से नारेबाज़ी के साथ एक जागरूकता रैली निकाली, विक्रेताओं के अधिकारों के विषय में एक नुक्कड़ नाटक और सर्वे भी करा। शिविर में विक्रेताओं ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया एवम अपने दस्तावेज संबंधित दिक्कतों के विषय मे हमसे संपर्क किया। हमने १० से अधिक विक्रेताओं को १००००/- का लोन भी दिलवाया, ५० से ज्यादा लोगों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रमिक कार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवा कर दिया एवम कई विक्रेताओं को वोटर आईडी कार्ड के पंजीकरण में सहायता प्रदान करी।
नारसी मोंजी के लगभग ५० छात्र छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया और उनके इस नेक प्रयत्न को सराहते हुए विक्रेताओं ने अगले शिविर के लिए भी निवेदन किया।