इंदौर। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार संग विडियो डालने वाला आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में ।

इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इनकी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना हीरानगर क्षेत्र में 01 व्यक्ति ने अवैध फायर आर्म्स के साथ लोगो में डर का माहौल पैदा करने के लिए अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर एक रील डाली है । मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना हीरानगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम जयपाल सिंह पिता संतोष सिंह राजपूत निवासी खातीपुरा धर्मशाला के सामने हीरानगर इंदौर का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से 01 देसी पिस्टल, मय जिंदा कारतूस मिले जिसके संबंध में पूछते कोई उचित जवाब नही दिया।

आरोपी के कब्जे से कुल 01 अवैध फायर आर्म्स मय कारतूस जप्त कर थाना हीरानगर में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *