मधयप्रदेश:भाजपा प्रत्याशी मोनिका का हुक्का पीते वीडियो वायरल- देखें VIDEO

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से भाजपा की प्रत्याशी मोनिका बट्टी का हुक्का पीते हुए कथित वीडियो वायरल हो रहा है। 20 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो जिसमें एक युवती कुछ युवकों के साथ बैठकर हुक्का पीती नजर आ रही है, जिसको लेकर सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो मोनिका बट्टी का है, हालांकि इसको लेकर जब मोनिका से बात की गई तो उनका कहना है कि यह विरोधियों का षड़यंत्र है, यह वीडियो पूरी तरह से फेक है, उनके विरोधी ऐसा षड़यंत्र कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मोनिका बट्टी गोंडवाना छोड़कर बीजेपी में आई हैं, जिसके बाद उन्हें पार्टी ने अमरवाड़ा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद से लगातार उनको लेकर विवाद उठ रहे हैं, इस बार उनको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया जा रहा है जिससे राजनैतिक हल्कों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

बता दें, इससे पहले मोनिका बट्टी पर उनके कुछ विरोधी रामायण जलाने और रावण की पूजा करने का आरोप लगा चुके हैं। हालांकि इसको लेकर मोनिका बट्टी पहले ही सफाई दे चुकी है कि वे सभी धर्मों का आदर करती हैं, वहीं दोबारा अब उनको लेकर वीडियो जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *