केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा अलग अंदाज: स्टेज पर किया जबरदस्त डांस – देखे VIDEO

मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने से सियासी घमासान मचा हुआ है। तो दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल आज सिंधिया का ऐसा रूप देखने को मिला जो उनके अंदाज से बिल्कुल हटकर था। केंद्रीय मंत्री आज गानों की धुन पर जमकर थिरके। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दरअसल मौका था, ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल की 125वीं वर्षगांठ का। इस स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस दौरान वहां मौजूद थे। समारोह की शुरुआत डांस परफॉर्मेंस के साथ हुई, जिसमें शामिल डांस कलाकारों ने अद्भुत नृत्य प्रदर्शन किया।कलाकारों का डांस करते देख ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद को रोक नहीं पाए और जमकर डांस करने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर उनका ये अद्भुत डांस देखकर हर कोई हैरान है। शायद ही किसी ने उनका ऐसा अंदाज देखा होगा। वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *