
एसवीकेएम नरसी मोनजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमैंट स्ट्डीज़ एवं एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के एलुमनाई समूह के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद रक्तदान अभियान का आयोजन 17 अक्टूबर 2023 को किया गया। मेड्ज़ जंक्शन, अहिल्यावाणी & स्पाईकार जींस के सहयोग से रक्तदान अभियान एसवीकेएम महाविद्यालय, इंदौर में आयोजन हुआ। इच्छुक प्रतिभागियों ने रक्तदान किया, जहां रक्तदान अभियान में 200 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 165 लोग पात्रता मानदंडों की जांच के बाद रक्तदान करने में सक्षम हुए|
आये हुए प्रसिद्ध एमवाई डॉक्टरों और कॉलेज के निदेशक ने भी समर्थन X पीआर कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की इस पहल की सराहना की। दान किए गए रक्त का उपयोग थैलेसीमिया रोगियों और अन्य जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए किया जाएगा। एनएमआईएमएस इंदौर की सामाजिक सरोकार समिति, समर्थन ने प्रत्येक दानकर्ता को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और समाज में सामाजिक हित के लिए इस तरह के और अधिक आयोजन करने का वादा किया।