मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशों के बाद चिटफंडियों पर कड़ी कार्यवाही- इंदौर क्राइम ब्रांच ने ठग को पकड़ा

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के निर्देशों के बाद कड़ी कार्रवाई के मूड में पुलिस महकमा, एसआईटी के माध्यम से की जाएगी चिटफंडियों पर कार्यवाही

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कड़े निर्देशों के बाद अब राज्य सरकार ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।सूत्रो की माने तो पिछले काफी लंबे समय से निष्क्रिय पड़े मध्य प्रदेश पुलिस के कोऑपरेटिव फ्रॉड विंग ने इस पूरे मामले में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजीपी को पत्र लिख एसआईटी बनाने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों की मानें तो एडीजी राजेंद्र मिश्रा (को-ऑपरेटिव फ्रॉड विंग) ने सहारा इंडिया, पीएसीएल सहित अन्य चिटफंड कंपनियों का हवाला देते हुए इन कंपनियों पर मनी ट्रोलिंग, बेनामी निवेश, विदेशों में निवेश, लैंड बैंकिंग और स्टॉक मार्केट में निवेश जैसी गतिविधियां संचालित करने की बात कर इसकी विस्तृत जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की बात कही है। डीजीपी विवेक जौहरी भी पिछले दिनों सख्त निर्देश दे चुके हैं कि ऐसी चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन एसआईटी गठन के पीछे का उद्देश्य है कि इन सारी कंपनियों की विस्तृत जांच गहन तरीके से हो सके क्योंकि रूटीन पुलिसिंग में इनकी जांच में सबसे बड़ी दिक्कत ही आती है कि एक तो जिला पुलिस बल पर काम बहुत होता है और दूसरे उनके पास विशेषज्ञता का अभाव होता है ।अब कोऑपरेटिव फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन विंग के पास ही काम पहुंचने से न केवल गरीबों उनका पैसा मिलने का रास्ता प्रशस्त होगा बल्कि ऐसी धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकेगी।

 

 

इंदौर क्राइम ब्रांच

दिनांक 09 सितम्बर 2020

★ ठगी में गिरफ्तार आरोपी हितेष को 01 दिन का और हुआ पुलिस रिमाण्ड स्वीकृत।

★ पूछताछ में हुये कई खुलासे, क्रिकेट के सट्टे, एमसीएक्स शेयर बाजार में निवेश तथा कस्टम के उत्पादों की खरीदी बिक्री सहित आईपीएल में चयन के ट्रायल को लेकर हुआ घाटा।

★ कर्ज के देनदारों से बचने के लिये भोपाल को बनाया ठिकाना।

★ पैसे ना चुका पाने के चलते, ठगी की वारदातें करने लगा था आरोपी।

★ आरोपी बोलकर लोगों को झाँसे में लेने की कला में है माहिर, एकंरिग का कोचिंग संस्थान भी चलाता था।

हितेष बागोरा पिता स्व0 कोमल लाल बागोरा उम्र 31 साल निवासी:- वर्तमान पता – 28 पंचशील नगर भोपाल , स्थायी पता – 69 ब्रम्हबाग कॉलोनी इंदौर को ठगी के मामले में क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसके विरूद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 11/20 धारा 406, 420, 467, 468 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचनाधीन है। आरोपी का उपरोक्त प्रकरण में 03 दिवस का पुलिस रिमाण्ड लिया गया था जिसे न्यायालय में पेश कर 01 दिन का पुलिस रिमाण्ड और बढ़वाया गया है। पुलिस रिमाण्ड के दौरान पूछताछ में आरोपी हितेष बागोरा ने खुलासा किया कि उसने वर्ष 2016 में अप्रत्याशित लाभ अर्जित करने के उददेशय से शेयर मार्केट में कमोडिटी के क्षेत्र में निवेश का काम शुरू किया था, जिसमें उसे 14,00,000/- का नुकसान हुआ था। 2017 के में वह क्रिकेट खेलने दिल्ली गया जहां क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट ट्रायल के लिए 1,00,000/- रू फीस ली गई तथा आरोपी हितेष को इसके बाद नेपाल क्रिकेट खेलने भेजा, लेकिन वहां आईपीएल मे ट्रायल दिलाने के नाम पर 4,30,000/- रू उससे लिये गये जिसके चलते उस पर कर्ज हो गया। इसके बाद आरोपी हितेष दिल्ली के एक व्यापारी के संपंर्क में आया जिसने उसे सस्ती कीमतों में इलेक्ट्रानिक गैजेट्स उपलब्ध कराने का दावा किया इस हेतु सस्ती कीमतों में गैजेट्स लेकर इंदौर में मंहगे दामों में बेचने के आशय से व्यापारी को 12 लाख रूपये कमीशन के दिये किंतु सामान क्रय करने के लिये रूपये ना होने पर कमीशन के भी रूपये वापस नहीं मिले तथा कर्ज हो गया।

आरोपी पर बढ़ते कर्ज को देखते हुये उसने लोगों से छलपूर्वक पैसे ऐंठ कर क्रिकेट और एमसीएक्स के सट्टे से पुनः पैसे कमाने का सोचा जिसके चलते उसे एमसीएक्स एवं क्रिकेट सट्टे मे 16,00,000/- रू का घाटा हुआ। कर्ज को चुकाने तथा खर्चा चलाने के लिये आरोपी ने मंहगी ब्याज दरों में बाजारों से कर्ज लिया जिसको चुकाने में 04 से 05 गुना रूपये लग गया तथा कर्ज भी खत्म नही हो सका। इंदौर में ठगी के चलते जिन लोगों से पैसे लिये थे उनके भय के कारण वह इंदौर नही रहा पा रहा था अतः उसे भोपाल में ठिकाना बनाने का सोचा था।

कमोडिटी में निवेश, क्रिकेट के सट्टे में नुकसान, रंगीनमिजाजी शौक तथा कर्ज के ब्याज को लेकर पैसों के लेन देन में आरोपी ने ठगी की वारदातों से पैसे प्राप्त करना आरंभ किया तथा लम्बे समय तक वारदातें करने के बाद क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। आरोपी dream11.com, diamondexchange.com, blockchain.com, network marketing company ebiz.com private limited आदि बेबसाईट तथा आनलाईन सट्टा/निवेश संबंधी प्लेटफार्म्स का उपयोग करता था जिसे उसे बड़ा घाटा हुआ परिणामस्वरूप उसने ठगी के रास्ते को अपना कर कई राज्यों में लोगों को अपना शिकार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *