इंदौर। कनाडिया थाना क्षेत्र के विद्यासागर स्कूल के आगे अंबा मोलीया रोड (बढ़िया कीमा) के पास NR स्टेट कॉलोनी मे बंगला नंबर 100 मे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, रहवासी ने पुलिस एवम फायर ब्रिगेट को सूचना दी। मौके पर खजराना थाना एसीपी कुंदन मंडलोई थाना कनाड़िया प्रभारी केपी यादव एवं स्टाफ मौजूद है साथ ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद है आग बुझाने का प्रयास जारी है। कोई जनहानि नहीं हुई है।