इंदौर । इवेंट कंपनी के मालिक पर केस दर्ज, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

इंदौर के एरोड्रम में रहने वाले इवेंट कंपनी के मालिक के खिलाफ उसकी ही पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक 45 साल की पीड़िता ने बताया कि उसके पति प्रद्युम्न जैन निवासी सुखदेव नगर की इवेंट कंपनी है। 2021 में उसकी शादी हुई थी। उसका मायका आगरा में पति और जेठ व ननंद सहित अन्य लेाग आए दिन उसे दहेज के लिये ताने मारते थे। नौकरी करने को लेकर भी कई तरह की बातें करते थे। मामले में इसकी शिकायत पीड़िता ने एरोड्रम पुलिस से की। पुलिस ने इस मामले में प्रद्युम्न के साथ उसके भाई ऋषभ और बहन मधुकांता को भी आरोपी बनाया है। पीड़िता ने मामले में और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *