
इंदौर | लसूड़िया और विजय नगर थाना क्षेत्र में दो पबों के देर रात तक संचालित होने और विवाद की सूचना मिली थी, लेकिन यह ‘बैट आई ड्राइव’ पर नहीं आई। लसूड़िया इलाके का बैरल पब रात 12 बजे तक खुला रहा।
सूचना पर ‘बैट आई ड्राइव’ का संचालन देख रहे एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने टीआई तारेश सोनी की टीम को मौके पर भेजा, लेकिन पब संचालक ने परिसर खाली होना बताया। सोनी ने पब मैनेजर को फटकारा और ‘बैट आई ड्राइव’ पर वीडियो डालकर जानकारी नहीं देने का कहा। पता चला कि बैरल पब संचालकों ने लिंक में स्वयं को अपडेट ही नहीं किया था। वहीं विजय नगर स्थित कोको-लोको पब में नाचने के दौरान लड़की को छेड़ने की बात पर दो ग्रुप के लोगों में लात-घूसे चले ।