केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार से हुआ भीषण एक्सीडेंट, बाइक सवार शक्स की मौत – देखें VIDEO

छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर आते समय केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की कार बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार टीचर निरंजन चंद्रवंशी (35) की मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री को मामूली चोट आई है। बाइक पर बैठे तीन बच्चे भी घायल हैं। हादसे के कुछ देर बाद प्रहलाद पटेल दूसरे वाहन से नरसिंहपुर निकल गए।

यह हादसा अमरवाड़ा के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रही बाइक से केंद्रीय मंत्री के वाहन की टक्कर हो गई। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोई बच्चा टकराया था। प्रहलाद पटेल को कोई चोट नहीं लगी है। केंद्रीय मंत्री नरसिंहपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *