गजब भाजपा, मोदी-शाह नेतृत्व शिव की सभाएं और संगठन को साध रहे विष्णु…कौशल किशोर चतुर्वेदी

गजब भाजपा, मोदी-शाह नेतृत्व शिव की सभाएं और संगठन को साध रहे विष्णु…

विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की रणनीति काबिले तारीफ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सरकार के मुखिया और संगठन के मुखिया अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिन में आठ-दस सभाएं करते हैं तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दे रहे हैं। संगठनात्मक कौशल और सरकार के बीच समन्वय का यह अद्भुत उदाहरण कैडर बेस्ड पार्टी भाजपा में ही संभव है। 7 नवंबर 2023 की प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की मध्यप्रदेश में गतिविधियां इसी का गवाह हैं। इससे पहले भी मध्यप्रदेश में यही देखा गया और इसके बाद भी यही देखने को मिलने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधी में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि गरीबों को लुटने से बचाया, सुविधाएं दी इसलिए एमपी के मन में है मोदी है। कांग्रेस का नारा-काम हॉफ, गरीब की जेब साफ। कहा कि दलितों, आदिवासियों से कांग्रेस नफरत करती है। हर वंचित परिवार कह रहा है कि फिर एक बार भाजपा सरकार।युवाओं का हर वोट तय करेगा प्रदेश का 25 सालों का भविष्य यानि मतदाताओं को मोदी ने चेताया कि फैसला सोच समझकर करें। तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 नवंबर 2023 को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में तेंदूखेड़ा, गोटेगांव, अमरवाड़ा, नरयावली, सिलवानी, सांची समेत कुल 8 विधानसभाओं में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उमरिया और शहडोल में जिला कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने को संकल्प दिलाया। कहा कि प्रत्याशी के साथ हमारे बूथ कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं।यह चुनाव बूथ पर लड़ा जाने वाला चुनाव है। भाजपा का प्रत्याशी कमल फूल है। बूथ का कार्यकर्ता ही चाणक्य है। विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कोई ताकत है तो वह बूथ पर बैठा हमारा कार्यकर्ता है। चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी तो निमित्त मात्र होते हैं, प्रत्याशी के साथ हमारा बूथ का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है। क्योंकि बूथ का कार्यकर्ता ही चाणक्य होता है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी कमल का फूल होता है, हमारे बूथ कार्यकर्तागण एक प्रत्याशी के रूप में परिश्रम कर अपने बूथ विजय के संकल्प को साकार करते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से उमरिया और शहडोल जिले में भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उमरिया और शहडोल में जिला कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बूथ कार्यकर्ताओं को बूथ विजय का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष ने विजयराघौगढ और बडवारा में भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए कार्यकर्ता ही हमारा उम्मीदवार है। यही भाजपा की असली ताकत है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। जिसके कारण हमारी ताकत और मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछते हुए कहा कि अब बताएं कितनी ताकत किसी भी राजनैतिक दल के पास है क्या? कार्यकर्ताओं ने जवाब में कहा कि भाजपा की ताकत सबसे बडी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की इस ताकत को सारे विपक्षी दल मानते है। कमलनाथ अपने भाषणों में कहते है कि उनका मुकाबला भाजपा संगठन से है। कमलनाथ का यह कथन ही भाजपा कार्यकर्ताओं को दर्शाता है।

वास्तव में यदि देखा जाए तो भाजपा संगठन का लोहा कांग्रेस और कमलनाथ मानते भी हैं और सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी कर चुके हैं।‌ भाजपा इतिहास बनाने का दम भरती है तो वह कार्यकर्ताओं के दम पर ही भरती है। 2003 से 2023 तक के विधानसभा चुनाव इसके गवाह हैं तो 2003 से पहले भी यही था और 2023 के बाद भी यही बात दोहराई जाएगी। और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी मोदी-शाह के नेतृत्व और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभाओं की जिम्मेदारी संभालने से इतर तटस्थ भाव से अपने संगठनात्मक कार्य को समर्पण भाव से पूरा कर रहे हैं। 2023 में मध्यप्रदेश में भाजपा इतिहास बनाती है तो इसमें मोदी-शाह के नेतृत्व में शिवराज की सभाओं और विष्णु दत्त शर्मा की संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के बल पर बूथ पर प्रदर्शन ही इसका आधार बनेगा…।

कौशल किशोर चतुर्वेदी

कौशल किशोर चतुर्वेदी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पिछले ढ़ाई दशक से सक्रिय हैं। दो पुस्तकों “द बिगेस्ट अचीवर शिवराज” और काव्य संग्रह “जीवन राग” के लेखक हैं। स्तंभकार के बतौर अपनी विशेष पहचान बनाई है।

वर्तमान में भोपाल और इंदौर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र “एलएन स्टार” में कार्यकारी संपादक हैं। इससे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एसीएन भारत न्यूज चैनल में स्टेट हेड, स्वराज एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल में मध्यप्रदेश‌ संवाददाता, ईटीवी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ में संवाददाता रह चुके हैं। प्रिंट मीडिया में दैनिक समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका में राजनैतिक एवं प्रशासनिक संवाददाता, भास्कर में प्रशासनिक संवाददाता, दैनिक जागरण में संवाददाता, लोकमत समाचार में इंदौर ब्यूरो चीफ दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। नई दुनिया, नवभारत, चौथा संसार सहित अन्य अखबारों के लिए स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *