गुरुग्राम में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी स्लीपर बस में लगी भीषण आग, दो की मौत, कई झुलसे- देखें VIDEO

गुरुग्राम में बुधवार रात एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए। घटना दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात 8.30 बजे हुई।

जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। 5 घायलों को मेदांता अस्पताल और 7 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

बस हादसे की तस्वीरें…

आग लगने के बाद बस पूरी तरह से जल गई।

जली हुई बस के अंदर टार्च से पैसेंजर्स को ढूंढते स्थानीय लोग

हादसे के बाद क्रेन की मदद से जली हुई बस को रास्ते से हटाया गया।

पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों की मदद की।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

सभी घायलों को मेदांता और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में रखे थे छोटे गैस सिलेंडर

गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने बताया कि घटना के वक्त बस में करीब 35-40 लोग सवार थे जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और दिवाली के मौके पर अपने घर जा रहे थे। ये लोग अपने साथ छोटे गैस सिलेंडर भी रखे थे।

कमिश्नर अरोड़ा ने आगे कहा, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आग इन छोटे सिलेंडरों की वजह से लगी होगी। हालांकि, फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

30-50 फीसदी तक जले यात्री

गुरुग्राम के सिविल अस्पताल के डॉ. मानव ने बताया कि हमारी टीम सात घायल लोगों का इलाज कर रही है। सभी घायल 30 से 50 फीसदी तक जल गए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।

वहीं, घटना को लेकर ACP क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि बस अरुणाचल प्रदेश की है, जिसका नंबर AR 01 K 7707 है। घटनास्थल से दो लोगों की डेड बॉडी रिकवर की गई है। बस में सवार सभी लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *