श्रीलंका क्रिकेट को बड़ा झटका, ICC ने तत्काल प्रभाव से निलंबित की श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता; इस बड़ी वजह से मिली सजा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार शाम प्रेस रिलीज़ जारी करके बताया है कि आईसीसी बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता निलंबित करने का फै़सला किया है.

आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार को हुई बैठक में ही इस बारे में फ़ैसला किया है.

इस प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का सदस्य होने के नाते श्रीलंका क्रिकेट अपने दायित्वों का पालन करने में विफल रहा है.

आईसीसी का कहना है कि श्रीलंका अपने कामकाज को स्वतंत्र रूप से चलाने में भी सक्षम नहीं है. और श्रीलंका क्रिकेट ये सुनिश्चित करने में सक्षम नहीं है कि वह श्रीलंका में सरकारी दखल के बग़ैर क्रिकेट के प्रशासन एवं नियमन जैसी ज़िम्मेदारियां निभा सके.

इसके साथ ही बताया गया है कि इस निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड की ओर से आने वाले कुछ समय में तय की जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *