
इंदौर के खुडैल इलाके से लापता हुए एक व्यापारी का शव किशन गंज इलाके में डिकपोज हालात में मिला था। व्यापारी यहां से लापता है। वह प्रॉप्रट्री का सौदा करने के लिये घर से कहकर निकला था। उसकी पत्नी ने इस मामले में खुडैल में गुमशुदर्गी दर्ज कराई। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को इस मामले में एक तांत्रिक की तलाश है।
किशनगंज थाना इलाके में करीब सप्ताह भर पहले पातालपानी नाहार खोदरा के नजदीक जितेंद्र डाबर के खेत के पास एक शव मिला। वह गड्ढे में पड़ा था । ऊपर पत्तों से ढका हुआ था। पुलिस ने मामले में आसपास तलाश की। इसी बीच खुडैल से जानकारी मिली कि रामसुमिरन उर्फ सुनील पाल पुत्र छेदीलाल पाल मूल निवासी उत्तर प्रदेश रायबरेली हाल मुकाम आनंद धाम कॉलोनी देव गुराडिया लापता है। उसकी गुमशुदगी भी उसकी पत्नी ने खुडैल थाने में दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।
रॉड से हुई पहचान
रामसुमिरन की पत्नी ने पुलिस को बताया कि एक आपरेशन के चलते शरीर में एक राड डली है। पोस्टमार्टम में रॉड शव से निकली। इसके बाद पुलिस रामसुमरिन को लेकर जांच करने लगी। वही पत्नी ओर अन्य लोगो का डीएनए टेस्ट के लिये ले लिया। रामसुमिरन 27 तारीख को वह घर से निकला उसने जमीन के सौदे के लिए राउ तक जाने की बात कही। इसके बाद घर नही आया। 2 दिन बाद उसने बताया कि वह एक प्रॉपर्टी के सिलसिले
में फरीदाबाद जा रहा है, लेकिन फिर नहीं लौटा और फोन भी बंद हो गया। इसके बाद पत्नी ने गुम शुदगी दर्ज करवाई थी।
शव के पास मिली अगरबती ओर लाल कपड़ा
पुलिस को जब शव मिला तो वहां लाल कपड़ा और अगरबत्ती सिंदूर मिला । शार्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाने की बात सामने आई है । जिससे पता लगा कि तंत्र क्रिया कर राम सुमिरन को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने उसके कॉल डिटेल निकाली इस आधार पर संदेही तांत्रिक का पता पुलिस को लगा । जिसकी तलाश की जा रही है।