मध्यप्रदेश में एक्जिट पोल को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ और सीएम शिवराज ने कही ये बात – देखें VIDEO

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी को बहुमत का अनुमान बताने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा- भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं कि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और झूठा माहौल दिखाकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए।

सीएम शिवराज सिंह ने एक बार फिर बीजेपी सरकार बनने का दावा किया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा- भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा कि एमपी में जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सवाल पर वह बिना जबाव दिए आगे बढ़ गए।

कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में आ जाएं:कमलनाथ

कमलनाथ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा- यह षड्यंत्र कामयाब होने वाला नहीं है। कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने काम में जुट जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं। हम सब जीत के लिए तैयार हैं।हम सब एकजुट हैं। आपको कोई भी समस्या लगती है तो आप सीधे मुझसे बात करें। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है।

लाड़ली बहना योजना ने बहनों के दिलों में जगह बनाई: शिवराज

शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में रिकॉर्ड विकास किया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बहनों के दिलों में जगह बनाई है। महिलाओं को जो सम्मान मिला है उसका असर उनके जीवन में भी देखने को मिलेगा। यही कारण है कि बहनों ने चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लिया है। केंद्र की PM आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित सभी योजनाएं जनता के लिए दी हैं। यही कारण है कि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया है।

सीएम शिवराज सिंह ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया।

सुरजेवाला का दावा- कांग्रेस 135 के पार होगी

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी शुक्रवार को मध्यप्रदेश में 135 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने X पर लिखा- भाजपा और सर्वे दोनों की हार होगी। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि 3 दिसंबर को जो सूर्योदय होगा वह भाजपाई सत्ता के कुशासन का अंत करने वाला होगा। कांग्रेस 135 से अधिक सीटें जीत कर अपने वचनों को पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *