कहा गायब हो गए…दतिया से नरोत्तम मिश्रा और राऊ से जीतू पटवारी की जीत की भविष्यवाणी करने वाले पंडोखर सरकार… देखे VIDEO

 

कहा गायब हो गए…दतिया से नरोत्तम मिश्रा और राऊ से जीतू पटवारी की 100% जीत की भविष्यवाणी करने वाले पंडोखर सरकार….लोगो ने जमकर ट्रोल किया बाबा जी को

इंदौर – कई बार फर्जी और मन-गढ़ंत भविष्यवाणियां कर भक्तो को बीच ट्रोल हो चुके फर्जी बाबाओ में शुमार पंडोखर सरकार एक बार फिर चर्चाओं में है । हर कोई बाबा का पूछ रहा है तो लोग भी बाबा को सोशल मीडिया सहित तमाम जगहों पर जमकर ट्रोल कर अपना गुस्सा निकाल रहे है । दरअसल बाबा जी अपने नंबर नेताओं के सामने बढ़ाने के लिए कई मन-गढ़ंत भविष्यवाणियां कर दी थी जो कल आए चुनाव परिणाम में झूठी साबित हुई इसके बाद बाबा भक्तो के निशाने पर है । बाबा जी इंदौर यात्रा के दौरान विधायक जीतू पटवारी के घर गए थे तब एक भक्त के सवाल के जवाब में कहा था की जीतू 100% विजय होंगे और लीड 40 हजार जायेगी । बाबा की भविष्यवाणी सही तो हुई लेकिन जीतू की जगह मधु वर्मा इतने ही वोट से जीत गए और जीतू जमा हो गए । वही बाबा जी ने दूसरी भविष्यवाणी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर की थी । उन्होंने दावा किया था की नरोत्तम दतिया से 100% जीतेंगे लेकिन जितना तो दूर मिश्रा जी बुरी तरह हार गए । दोनो भविष्यवाणी गलत होने के बाद अब बाबा जी भक्तो के बीच जमकर ट्रोल हो रहे है और भक्त भी जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे है । हालाकि बाबा से संपर्क नही पाया है । उम्मीद है जब भी भक्तो के बीच जायेंगे जोरदार स्वागत हो सकता है ।

दोनो भविष्यवाणी के वीडियो देखिए और मजा कीजिए

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *