इंदौर। भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने दिग्विजय सिंह को लपेटा, कही ये बात

इंदौर। चुनाव खत्म होने के बाद भी ट्विटर के अखाड़े पर नेताओं की कुश्ती जारी है। दिग्विजय सिंह ने ट्विट पर लिखा कि EVM को हैक किया जा सकता है तो पांचों राज्यों में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने बहुत प्यार से उन्हें लपेट लिया।

दरअसल मतगणना वाले दिन सुबह 9 बजे मेंदोला ने ट्विटर पर लिख दिया था कि दिग्विजय सिंह जी कमलनाथ जी ने कल रात में ही EVM पर बयान लिख लिया है अब वो उसे जारी कर सकते है।दिग्विजय सिंह ने उस दिन तो नहीं पर आज EVM पर दो तीन ट्विट कर दिए।

उनके ट्वीट करते ही मेंदोला ने उन्हें लपेट लिया। मेंदोला ने लिखा – ये देखिए। मैने कहा था ना। आदरणीय @digvijaya_28 जी चुनाव के नतीजों से वाकिफ थे। 2 दिसंबर की रात में ही उन्होंने EVM पर ये ट्वीट ड्राफ्ट करके रख लिया था।मैने 3 तारीख की सुबह ट्वीट कर दिया इसलिए उन्होंने उस दिन EVM पर ठीकरा नहीं फोड़ा, पर आज फोड़ दिया।

इसके आगे उन्होंने और बड़ा धमाका किया उन्होंने लिखा 

आप कुछ भी कहे मैं दिग्विजयजी का बहुत सम्मान करता हूं इस तरह के मुद्दे उठाकर वे हमेशा भाजपा की मदद करते है। कांग्रेस को भटका देते है कांग्रेस हार के कारण की समीक्षा नहीं कर पाती और उनके मुद्दों में उलझ जाती है।सर आपका फिर से आभार।

इसके बाद उन्होंने लिखा कि दिग्विजय जी जानते है कि चुनाव आयोग ने 2017 में हर पार्टी को EVM हैकिंग की चुनौती दी तब कांग्रेस ने भी इसे ठुकरा दिया था।अब उन्होंने ये मुद्दा उठा दिया।सारे कांग्रेसी इस पर कूद पड़ेंगे,कोई ये नहीं पूछेगा कि खुद उन्होंने चुनाव में कितनी सभा की?हार के कारण क्या थे?शुक्रिया सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *