
कस्टम विभाग दुबई से आए एक यात्री से 19.27 लाख रुपए का 352 ग्राम सोना जब्त किया। दिल्ली निवासी यात्री गुरुवार को फ्लाइट से इंदौर पहुंचा। उसने मुंह, बॉल पेन, ईयर पॉड चार्जर, डियोड्रेट कैन, ब्रेसलेट, अंगूठी में सोना छिपा रखा था। कस्टम आयुक्तालय इंदौर ने इसे जब्त कर लिया। विभाग को एयर इंटेलिजेंस यूनिट से इसकी सूचना मिली थी, जिसके बाद फ्लाइट लैंड होने पर यात्री की छानबीन की गई। आगे की कार्रवाई कस्टम विभाग द्वारा की जा रही।