
इंदौर में शनिवार को एक महिला और पुरुष की हत्या कर दी गई। जिस व्यक्ति की लाश पुलिस को कमरे में मिली है, उसका नाम रवि ठाकुर बताया जा रहा है। जो सरवटे बस स्टैण्ड स्थित वैष्णवदेवी होटल का संचालक है। दोनों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
रवि नंदा नगर का रहने वाला है। सरिता के पास उसका आना जाना पिछले कई महीनों से था। दोनों के परिवार में विवाद भी चल रहे थे। इस वजह से सरिता को उसका पति अशोक नगर लेकर चला गया था।
आशंका जताई जी रही है कि परिवार के लोगों ने दोनों को साथ में देख लिया था। सूत्रों के मुताबिक़ हत्या में करीबी रिश्तेदारों के नाम आ सकते हैं। पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी हाथ लगे हैं। इसमें कुछ लोग घर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अन्य थाना की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।
एरोड्रम थाना प्रभारी राजेश साहू के अनुसार मृतक रवि ठाकुर और सरिता ठाकुर अशोक नगर के निवासी हैं। बदमाशों ने मकान की तीसरी मंजिल पर हत्याकांड को अंजाम दिया है। घटना के दो घंटे बाद एडीसीपी आलोक शर्मा और मल्हारगंज एसीपी विवेक चौहान मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।