मध्यप्रदेश। चलती ट्रेन में महिला के साथ दरिंदगी, आरोपी ने स्टेशन पर महिला को बोगी से फेंका बाहर – देखें VIDEO

 

कटनी से सतना के बीच चलती ट्रेन में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। सतना स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आरोपी ने महिला को बोगी से बाहर फेंक दिया और गेट बंद कर लिया। ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही, लेकिन जीआरपी बोगी का गेट नहीं खुलवा सकी। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

सतना से रवाना होने के बाद ट्रेन को रीवा से पहले बगहाई में रुकवाया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। उसे गेट तोड़कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोप कमलेश कुशवाहा उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला है। उसे कटनी जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।

बताया जाता है कि जिस ट्रेन में यह वारदात हुई वह विधानसभा चुनाव कराने आई पुलिस फोर्स के लिए चलाई गई थी। ट्रेन खाली थी और कटनी की तरफ से लौट रही थी। पकरिया स्टेशन पर ट्रेन काफी देर खड़ी रही। इसी बीच महिला ट्रेन में चढ़ी थी, तभी आरोपी ने उसे दबोच लिया।

जीआरपी थाने में महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

पढ़िए महिला की आपबीती उसी की जुबानी

मुझे उचहेरा जाना था। ट्रेन पकड़ने के लिए पकरिया स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर घूम रही थी, तभी वहां इस ट्रेन को खड़ा देखा, फिर पता चला कि ये से होते हुए जा रही है। ट्रेन खाली थी तो मैं उसमें चढ़ गई। ट्रेन स्टेशन पर कुछ देर खड़ी रही, तब मैं टॉयलेट गई। वहां पीछे से वो आ गया। वो कौन था, मैं देख नहीं पाई। उसने मुझे अपने साथ टॉयलेट में बंद कर लिया। इतने में ट्रेन चलने लगी। उसने पहले मेरे साथ मारपीट की फिर जबरदस्ती करने लगा। मैं चिल्लाई पर वहां सुनने वाला कोई नहीं था। उसने मेरे साथ रेप किया। फिर सतना स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो मुझे ट्रेन से बाहर फेंककर गेट बंद कर लिया। यहां मैंने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की।

पुलिस का दावा है कि आरोपी कमलेश ने खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *