
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ABVP ने 10 हजार कार्यकर्ताओं का अमृत महोत्सव वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ जिसमें उज्जैन की छात्र नेता शालिनी वर्मा को ABVP के राष्ट्रीय मंत्री के दायित्व की घोषणा की गई। आपको बता दे की हाल ही में मनोनीत हुए सीएम मोहन यादव 31 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए थे।
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह पत्रकार रजत शर्मा शामिल हुए थे। उद्धघाटन समारोह में अमित शाह ने कहा कि ABVP ने राष्ट्र सेवा व आत्म गौरव के 75 वर्ष पूरे करते हुए कश्मीर से कन्या कुमारी तक देश को अपने संघर्ष से सींचा है और युवाओं में राष्ट्रप्रथम की विचारधारा के बीज बोए हैं। कश्मीर हो या गुवाहाटी, अपना देश अपनी माटी… ये नारा लगा कर हम ABVP के कार्यकर्ता बड़े हुए। और आज कश्मीर भी हमारा है और नार्थईस्ट भी। इंडिया टीवी के रजत शर्मा ने अधिवेशन में कहा कि आज से 50 साल पहले 16 साल का एक लड़का जिसके पास खाने के लिए खाना नहीं था, पहनने के लिए कपड़े नहीं थे, जिसकी कोई पहचान नहीं थी, उसको पहचान विद्यार्थी परिषद ने दी, वो लड़का मैं था। हमारे देश ने जो हासिल किया है, उसमें ABVP के हजारों कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है।
शालिनी वर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में छात्र संघ चुनाव में उज्जैन के अधिकांश महाविद्यालय में ABVP का परचम लहराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका रही | मिशन साहसी के माध्यम से छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था | 2019 में कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के छात्र विरोधी फरमानों के खिलाफ आंदोलन में प्रकरण भी दर्ज हुए | 2020 में पूर्णकालिक निकलकर ग्वालियर महानहागर संगठन मंत्री, मध्य भारत प्रांत की प्रदेश मंत्री बनी | अभी नर्मदापुरम विभाग की संगठन मंत्री है | हाल ही में ABVP के अधिवेशन में राष्ट्रीय मंत्री की घोषणा हुई है। जिसमें देश भर में ABVP के सात राष्ट्रीय मंत्री में एक शालिनी को भी चुना गया है।