
नई दिल्ली: 2001 आतंकी हमले की बरसी पर संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। विजिटर गैलरी से दो व्यक्ति लोकसभा में कूद गए। फिर वह आसन की ओर बढ़ने लगे। सदन में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें काबू किया। लोकसभा में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। जिस समय यह घटना हुई, सदन में जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जा रहे थे। पश्चिम बंगाल से बीजेपी सांसद स्वगेन मुर्मु अपनी बात रख रहे थे। अचानक हुए घटनाक्रम से सब सकपका गए। फौरन पीठासीन अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।