
घर में सफेद नमक के अलावा काला नमक भी रसोई में आसानी से मिल जाता है। काले नमक के सेवन से उल्टी, एसिडीटी या कब्ज जैसी समस्याएं आसानी से दूर हो जाती है। काला नमक एसिडीटी को खत्म कर देता है। काला नमक ऐसे ही कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे देशभर में कई नामों से जाना जाता है। हिमालय से प्राप्त किए जाने की वजह से इसे हिमालयन रॉक सॉल्ट भी कहा जाता है। आयरन और अन्य खनिजों की वजह से इसका रंग गुलाबी होता है। मुख्य रूप इसमें सोडियम क्लोराइड मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें सल्फेट्स, सल्फाइड, आयरन और मैग्नीशियम भी शामिल होता है। आयुर्वेद में इसे नियमित तौर पर खाने की सलाह दी गई हैं। लेकिन फायदे पहुंचाने वाले काले नमक के अधिक सेवन करने से आपको नुकसान भी पहुंच सकता हैं। सीमित मात्रा में काला नमक खाने के कोई नुकसान नहीं है, लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में करने पर ये नुकसान हो सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है…
काले नमक का अधिक सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को काले नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं
काले नमक का अधिक सेवन करने से दिल से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। दिल के मरीजों को सीमित मात्रा में ही काले नमक का सेवन करना चाहिए। काले नमक का अधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
पथरी की समस्या
काले नमक का अधिक सेवन करने से पथरी की समस्या हो सकती है। काले नमक में सोडियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से शरीर में क्रिस्टल अधिक बनने लगता है। शरीर में क्रिस्टल के अधिक बनने के कारण पथरी की समस्या हो सकती है।
पेट का कैंसर
काले नमक का अधिक सेवन करने से पेट का कैंसर होने का खतरा भी रहता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए काले नमक का सीमित मात्रा में ही सेवन करें। अधिक मात्रा में काले नमक का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है।
शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है
काले नमक में आयोडीन काफी कम मात्रा में पाया जाता है। काले नमक का अधिक सेवन करने से शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है। काले नमक का सेवन साधारण नमक के साथ करने की सलाह दी जाती है।