भोपाल। डिवाइडर से टकराकर घायल पड़ा था युवक, पूर्व सीएम शिवराज ने काफिला रोक पहुंचाया अस्पताल – देखे VIDEO

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर से दरियादिली दिखाई है। शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ हुआ। इस वायरल वीडियो में शिवराज सिंह चौहान एक घायल की मदद कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रविंद्र भवन के सामने गुजर रहे थे इस दौरान एक एक बाइक चालक डिवाइडर से टकराकर गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला वहां से निकला सीएम ने अपनी गाड़ी रोकवा दी और मदद के लिए पहुंच गए।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रुकवा कर वाहन चालक को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया। युवक की मदद करते समय शिवराज सिंह चौहान की ऊंगली में भी चोट निकल गई। शिवराज सिंह चौहान की ऊंगली से खून निकल रहा था। युवक को भरोसा देते हुए शिवराज ने कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है मामा आपके साथ है।

साथ में भेजे आदमी

शिवराज सिंह चौहान ने घायल युवक से कहा कि घबराने की आवश्यता नहीं है। मेरा आदमी आपके साथ जा रहा है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान के कपड़ों में भी खून लग गया। शिवराज सिंह चौहान ने घायल को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठाया। बता दें कि इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान कई लोगों की मदद कर चुके हैं।

विदिशा में भावुक हो गए थे शिवराज

हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें शिवराज सिंह चौहान रोते हुए दिखाई दे रहे थे। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान की एमपी से विदाई के बाद लाडली बहनें रोने लगी थी इस दौरान शिवराज भी भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि मैं मध्यप्रदेश को छोड़कर कहीं नहीं जा रहा था। मध्यप्रदेश में बीजेपी की बंपर जीत हुई है, लेकिन पार्टी ने इस बार शिवराज सिंह चौहान को सीएम नहीं बनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *