भोपाल। दसवीं कक्षा के छात्र ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या – देखें VIDEO

भोपाल में 10वीं के छात्र ने लायसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली उसके सीने पर लगी। छात्र का शव उसके घर के कमरे में पड़ा मिला। कमरे से पिस्टल भी बरामद की गई है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

घटना कोलार इलाके की आईबीडी कॉलोनी में मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे की है। पुलिस के अनुसार छात्र अंश अरजरिया के माता-पिता शाम को घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पिता प्रदीप अरजिया ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। काफी देर तक गेट नहीं खुला, तो पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा गया। घर के अंदर देखा तो अंश अचेत हालत में पड़ा था। परिजन उसे फौरन जेके हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

FSL डॉ. सुनील गुप्ता के मुताबिक छात्र अंश ने गोली खुद को मारी है। घटना के बाद पर अंश को कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंश मदर टेरेसा स्कूल में 10वीं का छात्रा था।

इस रूम में मिला छात्र अंश अरजरिया का शव।

पिता को मैसेज किया ‘सॉरी पापा’

घटना के वक्त अंश घर पर अकेला था। उसकी मां कॉलोनी की महिलाओं के साथ इवनिंग वॉक पर गई थी। पड़ोसियों के मुताबिक वह कुछ समय पहले ही कोचिंग से लौटा था। सुबह उसने कॉलोनी में दोस्तों के साथ क्रिकेट और दोपहर में फुटबॉल खेली थी। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले उसने पिता को मैसेज किया। जिसमें उसने ‘सॉरी पापा’ लिखा। अंश के पिता ऑरो मशीन का बिजनेस करते हैं। परिवार में एक छोटा भाई 10 साल का डुग्गू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *