
सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक का सर्वर गुरुवार की रात कुछ देर के लिए डाउन हो गया, जिसके कारण यूजर्स को अपने अकाउंट्स को लॉग इन करने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा. इस दौरान जिन यूजर्स ने पहले से अकाउंट लॉग इन किया हुआ था उन्हें फोटो या वीडियो देखने, अपलोड करने और न्यूज फीड लोड करने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा.
Downdetector पर दी गई जानकारी के अनुसार Facebook और Instagram का सर्वर कल यानि 17 सितंबर को रात 11.30 के बाद डाउन हुआ हुआ।बहरहाल, भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स ऐंड्रॉयड और iOS प्लैटफॉर्म्स पर इंस्टाग्राम और फेसबुक ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे। यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में भी यूजर्स को इस समस्या से जूझना पड़ा। और इसके बाद यूजर्स ने जमकर ट्वीट करने शुरू कर दिए। हालांकि, लगभग एक घंटे बाद सर्वर ठीक हो गया है। यूजर्स ने Twitter पर अपनी शिकायत दर्ज करते हुए #instagramdown और #facebookdown का इस्तेमाल किया।
Twitter पर शेयर की परेशानी:-यूजर्स ने Facebook और Instagram के डाउन होने के बाद इससे परेशान होकर यूजर्स ने Twitter पर पोस्ट करने शुरू कर दिए। एक यूजर्स ने लिखा कि फेसबुक पर फोटो अपलोड करने में देरी हो रही है और फेसबुक लाइव भी काम नहीं कर रहा है। वहीं एक इंस्टाग्राम यूजर्स ने लिखा कि न्यूज फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा है।
एक घंटे बाद समस्या हुई ठीक:-Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार Facebook और Instagram में आई समस्या लगभग एक घंटे बाद ठीक हो गई। लेकिन कंपनी की ओर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इस समस्या का मुख्य कारण क्या था और क्यों इन दोनों लोकप्रिय प्लेटफॉर्म का सर्वर अचानक डाउन हो गया?
इन यूजर्स को आई समस्या:-Facebook और Instagram सर्वर डाउन होने की परेशानी केवल एंड्राइड यूजर्स को ही नहीं, बल्कि आईओएस यूजर्स को भी हुई। दोनों प्लेटफॉर्म पर इस समस्या का सामना किया गया। लेकिन डेस्कटॉप या लैपटॉप पर Facebook और Instagram काम कर रहे थे या नहीं इस बारे में कुछ नहीं जा सकता है। यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि अब इस समस्या को हल कर दिया गया है और आप Facebook और Instagram का उपयोग कर सकते हैं।