इंदौर। नकल शाखा में पैसे मांगने वाली महिला क्लर्क नौकरी से बर्खास्त, वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने लिया एक्शन – देखें VIDEO

कलेक्टर आशीष सिंह ने नकल शाखा में आवेदक से अनुचित पैसे मांगने पर क्लर्क रेखा पाटील को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। अपर कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष समाधान समिति कलेक्ट्रेट इन्दौर के आदेश से 27 अप्रैल 2013 को रेखा पाटिल कम्प्यूटर ऑपरेटर को तहसील जूनी इन्दौर में अस्थाई रूप से कार्य करने के लिए आदेशित किया था।

बता दें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेखा पाटिल द्वारा आवेदक से पैसों की अनुचित मांग की गई थी। मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने तहसील जूनी इंदौर में कार्यरत रेखा पाटिल की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *